28 जून 2019 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के इस पोस्ट में आपका स्वागत है इस पोस्ट में हमने बस उन पॉइंट्स को चुना है जो परीक्षा में पूछे जा सकते है.
भारतीय रिज़र्व बैंक ने कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम लांच किया
हाल ही में RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक) ने "शिकायत प्रबंधन प्रणाली" नाम का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लांच किया है. इस की मदद से कोई भी व्यक्ति RBI द्वारा नियमित की जाने वाली किसी भी संस्था के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकता है. आप के द्वारा किये गए शिकायत सीधे उस विभाग के संबंधित ऑफिसर या क्षेत्रीय कार्यालय भेज कर जल्द से जल्द उस शिकायत का समाधान किया जायेगा।
हैदराबाद में अंतर्राष्ट्रीय बीज परीक्षण संघ कांग्रेस का आरम्भ हुआ
26 जून को हैदराबाद के तेलंगाना में 32वें अंतर्राष्ट्रीय बीज परीक्षण संघ कांग्रेस का आरम्भ किया गया इस विशाल आयोजन में 600 से अधिक बीज विशेषज्ञ, अधिकारी, नीति निर्माता तथा लगभग 70 देशों की प्रसिद्ध कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने 10% आरक्षण दिया
आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EWS : Economically Weaker Section) को 10% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मध्य प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। आरक्षण लेने के लिए निम्न शर्ते होनी चाहिए।
- लाभार्थी के परिवार में 5 एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि नहीं होनी चाहिए।
- म्युनिसिपल कारपोरेशन क्षेत्र में उनके घर का आकार 1,200 वर्ग फुट से अधिक नहीं होना चहिये।
- अगर लाभार्थी का घर नगरपालिका में है तो घर का आकार 1,500 वर्ग फुट से अधिक नहीं होना चाहिए।
- अगर घर किसी नगर पंचायत में है तो घर का आकर 1,800 वर्ग फुट से अधिक न हो।
- ग्रामीण क्षेत्रों के लिए घर का आकार को बाध्य नहीं किया गया है।

